Tag: HSSC News

  • HSSC CET Group D Cut Off 2024: हरियाणा ग्रुप डी कट ऑफ 2024, इतने नंबर आए तो नौकरी पक्की

    HSSC CET Group D Cut Off 2024: हरियाणा ग्रुप डी कट ऑफ 2024, इतने नंबर आए तो नौकरी पक्की

    HSSC CET Group D Cut Off 2024 : हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) द्वारा ग्रुप सी और डी के पदों पर भर्तियों की प्रक्रिया जारी है. NTA द्वारा इसी क्रम में 21 और 22 अक्टूबर को एचएसएससी सेट ग्रुप डी भर्ती परीक्षा (HSSC CET Group D Exam 2024) का आयोजन किया था.

    Examination name HSSC CET Group D
    Conducting Authority NTA
    Type of exam Eligibility test
    Posts Group D
    State Haryana
    Starting date of Application June 5, 2023
    Closing date Of application June 26, 2023
    Examination Date October 21,2023 and October 22, 2023
    Admit card release date September 20, 2023
    Age Limit 18 year – 42 years
    Mode of Application online
    Application fee General candidate: Rs. 500Sc & St : Rs. 250
    Number of Vacancy 13536
    hssc.gov.in CET Group D Result 2024 Date 12th January, 2024 (Out)
    Examination Mode Offline OMR
    Selection process Common Eligibility Test Socio-Economic criteria Document Verification
    Result Check Click here

    इसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया था. इसके बाद अभ्यर्थियों द्वारा HSSC CET Group D Exam Result को लेकर काफी इंतजार किया गया. आखिरकार हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा आधिकारिक वेबसाइट https://hssc.gov.in/ पर एचएसएससी सेट ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का स्कोर कार्ड (HSSC CET Group D Score Card) उपलब्ध करवा दिया गया है.

    Read This Also : चंडीगढ़ कोर्ट में निकली चपरासी के पदों पर बिना टेस्ट डायरेक्ट सरकारी नौकरी, आठवीं पास फटाफट करे आवेदन

    HSSC Group D Cut Off Marks 2024

    एचएसएससी CET ग्रुप डी कट ऑफ National Testing Agency (NTA) द्वारा एचएसएससी सेट ग्रुप डी कट ऑफ मार्क्स (HSSC CET Group D Exam Cut Off Marks) तैयार किए जाएंगे. एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जब भी एचएसएससी CET Cut Off Marks जारी किए जाएंगे तो यह सूची अधिकारी वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगी. इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी अनुसार कट ऑफ मार्क्स या उससे ज्यादा अंक लेने होंगे.

    बता दे कि कई पैरामीटर के आधार पर HSSC CET Group D Exam Cut Off आधारित की जाएगी. इसमें पदों की संख्या, प्राप्त आवेदनों की संख्या, उपस्थित हुए छात्रों की संख्या, परीक्षा की कठिनाई का स्तर और कितने छात्रों द्वारा ज्यादा अंक प्राप्त किए गए हैं, इन सब पर निर्भर करेगा. एचएसएससी द्वारा सेट ग्रुप डी रिजल्ट जारी करने के बाद इसे बोर्ड की वेबसाइट पर देखा जा सकेगा.

    Read This Also : चंडीगढ़ कोर्ट में निकली चपरासी के पदों पर बिना टेस्ट डायरेक्ट सरकारी नौकरी, आठवीं पास फटाफट करे आवेदन

    हरियाणा CET ग्रुप डी कट ऑफ 2024

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा CET Group D Result जारी करने के बाद CET Group D Cut Off भी जारी कर दी जाएगी। जो अभ्यर्थी कट ऑफ अंकों के अनुसार अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें ही अगली प्रक्रिया से गुजरना होगा. इन अभ्यर्थियों का उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम किया जाएगा। उसके बाद जॉइनिंग दे दी जाएगी.

    हालांकि अभी स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा आधिकारिक कट ऑफ (HSSC CET Group D Exam Official Cut Off) जारी नहीं की गई है, लेकिन आज हम आपको एचएसएससी सेट ग्रुप डी की अपेक्षित कट ऑफ की जानकारी दे रहे है.

    Category Cut Off (Expected) (Out of 100)
    General 75-77
    OBC 70-72
    EWS 67-69
    SC 61-63
    Ex-Serviceman 57-59

     

    आपके इस कट ऑफ के बारे में क्या विचार हैं? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं. साथ ही अपने अपने मार्क्स और केटेगरी कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें.

  • CET Haryana News: हरियाणा CET परीक्षा में बुलाए जाएंगे 15 गुना उम्मीदवार, अभ्यर्थियों के खिले चेहरे

    CET Haryana News: हरियाणा CET परीक्षा में बुलाए जाएंगे 15 गुना उम्मीदवार, अभ्यर्थियों के खिले चेहरे

    CET Haryana News:- हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा ग्रुप सी के पदों पर स्थाई भर्तियां की जा रही हैं। इसमें पहले CET Pre परीक्षा हो चुकी है तथा मुख्य फेस की परीक्षा होनी बाकी है। इसके अतिरिक्त HSSC द्वारा ग्रुप डी के पदों के लिए एक ही परीक्षा ली जाएगी. (ज्वाइन करें हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को)

    3.59 लाख उम्मीदवार हुए हैं पास 

    ग्रुप सी के लिए पहली परीक्षा सीईटी है। जबकि जो उम्मीदवार पहली परीक्षा में क्वालीफाई करेंगे, उन्हीं के स्कोर के आधार पर दूसरी परीक्षा में उन्हें बुलाया जाएगा. एचएसएससी द्वारा पहली परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों की चार गुना उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। गौरतलब है कि CET मुख्य परीक्षा के लिए 3.59 लाख उम्मीदवार पास हुए हैं. इनमें से ज्यादातर उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में सिर्फ चार गुना उम्मीदवारों को बुलाए जाने को लेकर विरोध कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि CET को क्वालीफाइंग नेचर बनाया जाए ताकि सभी विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा देने का मौका मिले.

    लगातार हो रहे हैं आंदोलन

    इसी जद्दोजहद को लेकर बहुत से विद्यार्थी, शिक्षाविद् तथा विपक्षी दल भी आंदोलन कर रहे हैं. पिछले कई महीनों से आंदोलन किया जा रहा है. उपायुक्तों को ज्ञापन भी सौंपा गए हैं. मुख्यमंत्री, जिला विधायकों के संज्ञान में भी यह बात लाई गई है. लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल कई बार इस बारे में बयान दे चुके हैं कि सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं है कि CET को क्वालीफाइंग नेचर का बनाया जाए. उन्होंने कहा है कि जो विद्यार्थी मेरिट स्थान पर होंगे उन्हें ही मुख्य परीक्षा को देने का मौका दिया जाएगा. फिलहाल जो भर्तियां CET आधार पर होने वाली हैं उनमें सीईटी स्कोर के आधार पर चार गुना उम्मीदवारों को ही मुख्य परीक्षा में बुलाया जा रहा है. कोई भी संशोधन अगर CET के लिए होता है तो वह नई भर्तियों पर लागू होगा.

    आगामी सीईटी परीक्षा के लिए यह हो सकता है संशोधन

    मीडिया रिपोर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी CET अधिसूचना में संशोधन हो सकते हैं. जिनमें पहला संशोधन मुख्य परीक्षा में 10 से 15 गुना उम्मीदवारों को मौका दिए जाने से संबंधित हो सकता है. यानी की पहली सीईटी परीक्षा में पास उम्मीदवारों के 10 से 15 गुना उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका दिया जा सकता है. फिलहाल यह क्राइटेरिया सिर्फ चार गुना अभ्यर्थियों के लिए ही है. दूसरा बड़ा बदलाव सामाजिक- आर्थिक मानदंड अंकों के आधार पर हो सकता है. यानी कि यह संभव है कि CET स्कोर सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर ही तैयार हो. मुख्य परीक्षा के बाद मेरिट बनाते समय सामाजिक आर्थिक मानदंड के अंक जोड़ दिए जाएं या CET स्कोर में 5 अंकों को घटा दिया जाए.

    संशोधन के बाद होगा ग्रुप सी के लिए सीईटी एग्जाम

    संशोधनों के उपरांत ही सीईटी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. गौरतलब है कि सीईटी परीक्षा का स्कोर 3 साल के लिए मान्य होगा। लेकिन यदि कोई विद्यार्थी अपने स्कोर को बढ़ाना चाहता है, तो उसे दोबारा से सीधी परीक्षा को देना होगा.